फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो व एक अन्य वाहन की आमने सामने टक्कर में 15 घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुर में चार पहिया वाहन के आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में वाहन में सवार 15 युवक युवतियां घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे वाराणसी से महेंद्रा मैक्स जीप पर सवार होकर 15 युवक युवतियां जो शादी विवाह में वेटर का काम करते हैं। वह पडरी के राजेश सिंह के यहां जा रहे थे। जैसे ही चुनार से आगे बढ़े उसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही अल्टो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्रा मैक्स जीप से धुआं उठने लगा। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने घायलों को रास्ते से गुजर रही वाहनों को रोककर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया जहां चिकित्सक ने ड्राइवर बूटटर (40)पुत्र खदेरू कैंट वाराणसी व अंजली (20)पुत्री बचाऊ चेत गंज वाराणसी की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि घायल सरिता (23),रोशनी (22),मुस्कान (25),अर्चना (19),पूनम (23),तबरेज (22),समिद (26),अहमद (22),इस्तियाक (25),फैयाज (22),परवेज (21),रेहान (24),यूनूस( 27)का दवा इलाज कर उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद अल्टो सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें