पिथौरागढ़। एसपी अजय जोशी ने मातहतों को अपराध घटित होने के बाद 24 घंटों के भीतर आरोपी को जेल की सलाखों में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने को कहा। ताकि साक्ष्यों के अभाव में आरोपी बरी न हो सके। शुक्रवार को राजस्व और नियमित पुलिस की कानूनी कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसपी से यह निर्देश जारी किए।
उन्होंने एफआईआर हस्तांतरण वाले मामलों में राजस्व व नियमित पुलिस के परस्पर तालमेल और संवाद पर भी जोर दिया। इस मौके पर जिला अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट ने प्रतिभागियों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। जिला शासकीय अधिवक्ता सीबी उप्रेती ने न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को आपदा बचाव और राहत कार्यों को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान एसडीएम एसके पांडेय, सीओ शेखर सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा आदि थे। ब्यूरो