अहरौरा। क्षेत्र के सहुवाइन के पोखरा के पास गुरुवार की सुबह पुलिस ने पटिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। साथ ही अवैध खनन कर पटिया ले जा रहे दो लोगों को चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पहाड़ में कई दिनों से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस अभियान चला रही है। मुखबिर से गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर अवैध पटिया लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया। गिरफ्तार दो लोगों में बरही निवासी वकील पुत्र शिव भारती और सोनू पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल शामिल हैं।