फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग घटनाओं में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में एक बच्चा समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए लालगंज सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। बुधवार की शाम मिर्जापुर से ऑटो सवारी भर कर ददरी गांव लेकर जा रही थी लेकिन जैसे ही आटो पंजरा गांव स्थित बाणसागर नहर के पास पहुंची, कि असंतुलित होकर नहर में पलट गई। इसमें ददरी निवासी जोगेंद्र कोल 25 वर्ष, लालजी 26 वर्ष, जयंत लाला दो वर्ष, महेंद्र 24 वर्ष समेत ड्राइवर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना लालगंज बाजार के दुबार तिराहे पर हुई। यहां ट्रक की टक्कर से लोहार बस्ती निवासी राजेंद्र की 17 वर्षीया पुत्री सुशीला व गोद में लिए एक बच्चा घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें