फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरैनी डोमवा घाट पर किशोरी की मिली क्षतविक्षत लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। बरैनी डोमवा घाट पर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक किशोरी का क्षतविक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान खैरा गांव की गुड़िया के रूप में की गई। घटना के दिन से उसका पिता पंचम भी गायब है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरैनी डोमवा घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक किशोरी की लाश देखी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने सौ नंबर पर सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गुड़िया (15) के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने घर वालोें को सूचना दी। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके पिता पंचम भी गुरुवार से ही लापता हैं।
विज्ञापन

पंचम दलित परिवार के साथ कछवां के दर्जियान वार्ड में बैंक आफ बड़ौदा के ऊपर तीसरी मंजिल पर रहता है। मझवां ब्लॉक के कार्यालय में सात वर्ष तक चपरासी के पद तैनात था। इसके बाद उसे किसी कारणवश नौकरी से निकाल दिया गया। उसके बाद वह पं.लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करने लगा। पंचम की दो पुत्रियां चंद्रकला और गुड़िया तथा एक बेटा अरविंद थे। चंद्रकला व अरविंद अहरौरा के इमिलियाचट्टी में मामा के यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। गुड़िया पिता व मां रन्नो देवी के साथ रहती थी। पिता एक हाथ से विकलांग था जबकि उसकी मां बोल नहीं पाती है। गुड़िया कक्षा नौ में पढ़ती थी। गुरूवार को पंचम तथा रन्नो देवी कहीं गए थे। इसी दौरान गुड़िया की अबूझ हाल में मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो कुछ लोग गुरूवार की रात गुड़िया की हत्या कर उसके शव को गंगा में ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे इसी बीच किसी ने शोर मचाया तो घाट किनारे ही शव फेंक कर भाग निकले। सुबह जब ग्रामीण घाट पर नहाने जा रहे थे किशोरी के शव को कुत्तों को नोच कर खाते देखा। ऐसा लग रहा है कि किशोरी दुराचार करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इनसेट
गंगा किनारे एक किशोरी की लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा। उसके पिता के भी गायब होने की बात पता चली है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जिस पिकअप से लाश गंगा किनारे लाई जा रही है उसकी भी तलाश जारी है। जल्दी की घटना के राज से पर्दा उठ जाएगा।-बृजेश तिवारी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें