फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हत्यरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव में सिर कूंचकर हुई महिला के हत्यारोपियों का सुराग पुलिस दूसरे दिन भी नहीं लगा पाई। घटना को 24 घंटे बीत चुके है लेकिन पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई है कि आखिर उसकी हत्या क्यों हुई थी। परिजन हत्यारोपियों का चेहरा उजागर होने की आस लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं। बता दें कि क्षेत्र के मेवड़ी गांव निवासिनी उमराई देवी की अपने मड़हे में सोते समय सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यरोपी वहां से फरार हो गए थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर बेटी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मां की हत्या करने की तहरीर थाने में दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन तक पुलिस न हत्या का कारण पता लगा पाई है न ही हत्यारोपियों तक पहुंच पाई है। पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तार करने के लिए मिर्जापुर और इलाहाबाद के दर्जनों स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी उसके हाथ नहीं लगे। पुलिस ने बेटी के तहरीर मुकदमा दर्ज करके छानबीन में लगी हुई है। थानाध्यक्ष रामदरस ने हत्या के तह के जल्द खुलासे करने का दावा किए। कहा कि जांच जारी है। महिला की हत्या को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई जमीन के विवाद के चलते उसकी हत्या होना बता रहा है तो कोई लूटपाट की नीयत से बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें