फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। पुलिस ने हलिया थाना क्षेत्र के बरी पेट्रोल पंप के पास से एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी मोविन को पहले ही गिरफ्तार जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन

कोतवाल विश्वज्योति राय ने बताया कि महेशपुर गांव निवासी रुहूूल इस्लाम पुत्र नजमुल इस्लाम नामक युवक को छह फरवरी की रात ड्रमंडगंज बाजार की ओर जाते समय अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल के चचेरे भाई नईमुल्ला ने महेशपुर गांव की प्रधान शहिदुलनिशा पुत्रों पर पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोविन और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोबिन को नौ फरवरी के दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि फिरोज फरार चल रहा था। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी फिरोज बरी पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर कही भागने के लिए वाहन की तलाश कर रहा है। पुलिस पहुंची और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें