पड़री। थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास ट्रक के धक्के साइकिल सवार सोमारू उम्र 55 वर्ष निवासी भिलगो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमारू बिंद मिर्जापुर से अपने घर भिलगो शनिवार को लौट रहा था कि मोहनपुर पहाड़ी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की सूचना पर मौके पर पहुंची पड़री पुलिस ने उसे घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।