फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक केंटर में लादे थे 12 मवेशी, पशुक्रूरता का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंटर में ले जा रहे थे 12 जख्मी मवेशी, हालत गंभीर

- पीपल फॉर एनीमल की पदाधिकारियों ने पीछा कर पुलिस से की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिले के मार्गों से होकर मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने का एक बार फिर मामला सामने आया है। एक कैंटर 12 पशु जख्मी हालत में लादकर ले जा रहे आरोपियों को एनीमल फॉर पीपल की प्रेसीडेंट कावेरी राणा भारद्वाज और वाइस प्रेसीडेंट सुभ्रा त्यागी ने एक्सप्रेसवे पर पीछा कर चालक और दो नाबालिगों को पुलिस से पकड़वाया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दो सप्ताह पहले कासना कोतवाली क्षेत्र में पशु क्रूरता को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया था और एक आरोपी को पीट दिया था।
विज्ञापन

कावेरी ने बताया कि शनिवार को वह पशुओं के अस्पताल से लौट रही थीं। इस दौरान ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर गलगोटिया कॉलेज के पास से गुजर रहे एक कैंटर को देखा। उसमें 12 मवेशियों को बेरहमी से ठूसा गया था और वे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। कुछ की हालत गंभीर थी। पुलिस ने कैंटर से चालक शमशाद व दो नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वह मथुरा की पैंठ से मवेशियों को खरीदकर मुरादनगर जा रहे थे जबकि जिस जगह से वे पकड़े गए, वहां मुरादनगर जाने का रास्ता ही नहीं था। आरोपियों का कहना था कि वह मुस्तकीम निवासी मुरादनगर के लिए मवेशी खरीदकर ले जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें