फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने की थी रमेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के ग्राम सभा बरैनी में बुधवार की रात पोल्ट्री फार्म संचालक रमेश कुमार सिंह की हत्या उसके पड़ोसी क्षमा ने की थी। हत्या के बाद शव को फेंक दिया था। अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

कछवां थाना परिसर में सीओ सदर बृजेश कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने गिरफ्तार आरोपी क्षमा उपाध्याय को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस के अनुसार मृतक रमेश के भाई अंगद ने हत्या के बाद शव फेंकने के मामले में पड़ोसी क्षमा उपाध्याय के विरुद्ध दर्ज कराई थी। पुलिस ने कछवां क्रिश्चियन हास्पिटल से के पास से क्षमा उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। रमेश कुमार सिंह पुत्र देवनारायन सिंह और क्षमा उपाध्याय पड़ोसी हैं । क्षमा ने बताया की रमेश सिंह का अवैध संबंध एक महिला से होने की चर्चा थी। प्रतिशोध को लेकर उसने रमेश को बुधवार की रात 8 बजे से 10 बजे तक भरत प्रजापति के मड़हे में खूब शराब पिलाई। जब वह बेहोश होने लगा तो ईंट से रमेश के सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। भागते समय रमेश के भाई ने अंगद ने मुझे देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें