फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के चपेट मे आने से कक्षा तीन के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा । बहन के साथ बाजार से स्कूल का बैग खरीद कर घर को लौट रहे एक बालक को चकिया से वाराणसी की ओर जा रही एक ट्रक ने बुधवार की शाम बस स्टैंड के पास कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर रोड को जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे । ग्रामीणों की मांग थी कि ट्रकों को चित्तविश्राम से चकिया मोड़ तक न जाने दिया जाए।
विज्ञापन

खासडीह निवासी विमलेश पांडे का दस वर्षीय पुत्र आकाश पांडे अपनी बहन सुप्रिया पांडे और आंचल पांडे के साथ बुधवार की शाम स्कूल का बैग खरीदने बाजार में गया। तीनों पैदल ही सड़क किनारे से बैग साथ में लेकर घर को जा रहे थे। शाम छह बजे चकिया की ओर से गिट्टी लाद कर दस चक्का ट्रक वाराणसी की ओर जाने के लिए बस स्टैंड के समीप पहुंचा कि तभी आकाश ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बस स्टैंड की ओर से ट्रक नहीं चलने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज कमलेश पाल द्वारा जाम लगाए लोगों को काफी समझाया गया लेकिन लोग उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मृतक किशोर डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया था । ख़बर लिखे जाने जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें