फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया महावत की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी महिला ने मंगलवार को हलिया थाने में तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप लगाया। उसका पति भदोही जिले में महावत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ महिला को गोपीगंज थाने में जाकर तहरीर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

मड़वा धनावल निवासी 45 वर्षीय हिरामन भदोही के गोपीगंज रानीपुर पटौली में किसी के यहां महावत है। हिरामन की पत्नी दुर्गावती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति भदोही में महावत का काम करते है। मंगलवार को दो बजे उनके मालिक ने फोन कर सूचना दिया कि वो हाथी से गिर गए हैं। सूचना पर परिवार के लोग भदोही जाने के लिए निकले थे कि शाम छह बजे एंबुलेंस से शव घर आ गया। दुर्गावती ने आरोप लगाया कि हिरामन भतीजे की शादी के लिए पैसा मांगने के लिए मालिक के पास गए थे। वह पैसा नहीं दे रहा था। पति के शव से दुर्गंध आ रही थी। आशंका जतायी कि उनका शव एक दिन पूराना लग रहा था। उनकी हत्या को हादसे का स्वरूप दिया गया है। हलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी छोटक यादव ने मामला भदोही का होने के चलते महिला को गोपीगंज थाने में तहरीर देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें