रानीपुर। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शशिकला (29) पत्नी विनोद चौहान अपने सास-ससुर और दो बच्चों पायल (6) वर्ष और अनूप (3) वर्ष के साथ घर पर रहती थी। शशिकला का पति बिनोद एक वर्ष से सऊदी में रहता है। मंगलवार की देर शाम को शशिकला ने एक कमरे के छत के हुक से कपडे़ वाली रस्सी के सहारे झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घर के पास से ही गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति से खुले दरवाजे की तरफ देखा तो शशिकला रस्सी के सहारे लटकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों दी। परिजनों ने महिला के मायक े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रानीपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।