फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर छात्रा का करता रहा शारीरिक शोषण
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक हाईस्कूल की छात्रा से साथ शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी से इंकार करने पर छात्रा के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक ने उससे शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाया। कई वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी की बात उसके घर वालों को पता चली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ लालगंज प्रमोद कुुमार ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें