फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में पौने तीन कूंतल भांग के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने रविवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के तहसील तिराहे के पास छापेमारी कर पौने तीन क्विंटल भांग के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। मौका पाकर गृह स्वामी भाग गया। पुलिस ने मौके से भांग के साथ उपकरण आदि भी बरामद किया। 28 मई के अंक में अमर उजाला में छपी खबर बिना लाइसेंस के ठंडई की दुकानों पर बिक रही भांग का असर है कि आबकारी और पुलिस ने छापेमारी की।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न ठंडई और मिश्रांबू के दुकानों पर अवैध रूप से भांग की खपत हो रही है। खबर छपने के बाद आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हुई। जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक प्रेमचंद ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रविवार की सुबह तहसील चौराहे के पास रामू यादव के मकान में छापेमारी किया। रामू यादव के मकान में मिश्रांबू की दुकान है। उसके आड़ में वह भांग की खपत कर रहा था। छापेमारी में रामू यादव भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक आरोपी सेल्समैन मनोज कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी लरवक थाना कछवा को गिरफ्तार कर लिया। छापेेमारी में आबकारी विभाग ने पौने तीन क्विंटल भांग, भांग पीसने की दो मशीन, बर्तन आदि बरामद किया। पुलिस ने रामू यादव और सेल्समैन मनोज कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें