फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सवा दो लाख नकदी सहित जेवर पर हाथ किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के सारिंगपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी व उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। गांव निवासी श्रीप्रकाश पांडेय का परिवार खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात के किसी समय चोर पीछे से सीढ़ी के रास्ते मकान में घुस गए। चोरों ने घर में सो रहे सदस्यों के के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर घर मे रखे पांच बक्सों को उठाकर सिवान में ले गए और उनमें रखे कीमती सामान सोने की अंगूठी, मांग टीका, मंगलसूत्र, सीकड़ी, हार, झुमका, बाली सहित चांदी के पैजनी सहित दो लाख 25 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। सुबह घर वालों के जागने पर चोरी की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों द्वारा खेत मे छोड़े गये बक्सों की जांच पड़ताल की। वहीं इसी रात चोरों ने गांव के वेद प्रकाश पांडेय व भीम पांडेय के मकान में भी घुसने के लिए सेंध लगाई लेकिन असफल रहे। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें