फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की फंदे से लटककर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में बुधवार की देर रात अबुझ हाल में विवाहिता की फंदे पर लटककर मौत हो गई। ससुराल वाले देर रात उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगाउत गांव निवासी देवबली ने 2011 में अपनी पुत्री नीलम की शादी पड़री थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी मंगल उर्फ गुड्डू से की थी। मंगल कैश फार इंडिया कंपनी में काम करता है। 26 वर्षीय नीलम बुधवार की सुबह अबुझ हाल में घर में पंखे पर फंदे से लटक गई। परिजन आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया है। मौत होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। मृतक के पिता देवबली ने पति, सास, ससुर, ननद, देवर आदि के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। सुसराल के लोग फरार है। थाने के एसएसआई सूर्यभान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें