फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने की जमुहार के विकास कार्यो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ विकास खंड के जमुहार ग्राम पंचायत में पांच वर्ष पूर्व कराए विकास कार्यों एवं रोजगार सेवक के नियुक्ति की जांच को विजिलेंस टीम गुरुवार को राजगढ़ ब्लाक पहुंची। विकास कार्यों एवं मनरेगा की फाइलों को खंगाला। साथ ही ग्राम पंचायत में तैनात तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के प्रभारी एसपी त्रिपाठी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच की मांग की थी। वाराणसी की विजिलेंस टीम को मामले की जांच सौंपी गई है। गुरुवार की दोपहर में विजिलेंस टीम ब्लाक प्रशासन को सूचित करते हुए ब्लॉक मुख्यालय राजगढ़ पहुंची। जहां पर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, रोजगार सेवक की नियुक्ति संबंधी फाइलों एवं विकास के साथ-साथ मनरेगा से कराए गए कार्यों की फाइलों को खंगाला। साथ ही ग्राम पंचायत में तैनात तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारियों को एक कमरे में अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की। एक सप्ताह के अंदर तत्कालीन अभिलेखों की छाया प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों कि सारे अभिलेखों की छाया प्रति तत्काल उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जांच पूरी की जा सके अन्यथा विजलेंस टीम दोषी करार देते हुए कार्रवाई कर देगी, तो इसकी जिम्मेदारी उन्ही की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें