अहरौरा। थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव में रविवार की सुबह मां को बचाने गए बेटे को पिता ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में बेटा मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
घासीपुर निवासी कपिलदेव पांडे रविवार की सुबह पत्नी आशा देवी को पीटने लगा। इसी बीच बेटा आकाश मां को बचाने पहुंच गया। इससे कपिलदेव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह पत्नी को छोड़कर बेटे को पीटने लगा। गुस्साए पिता ने बेटे के सिर पर डंडा से कई वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। आकाश के सिर से खून बहता देख पिता कपिलदेव वहां से भाग निकला। ग्रामीणों को साथ लेकर बेटा आकाश और पत्नी आशा थाने पहुंचे। आकाश ने पिता पर मां के साथ मारपीट आए दिन मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने मां और बेटे का मेडिकल कराया और आरोपित कपिलदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।