अहरौरा । ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने रविवार की शाम भगौतीदेई गांव के पास से डीजल चोरी करते समय पकड़ लिया। उनके पास से दो गैलन में भरकर रखे गए चोरी के 40 लीटर डीजल भी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सोमवार की सुबह जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम एक ट्रक अहरौरा से चुनार के जमुई की ओर जा रहा था। क्षेत्र के भगौतीदेई गांव के पास स्थित लवली ढाबा पर चालक ट्रक खड़ा करने के बाद खाना खाने लगा था, तभी उसके ट्रक से दो लोग गैलन में डीजल निकालने लगे। कहीं से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजल निकालते समय ज्युत निवासी भगौतीदेई व राजू को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को सोमवार की सुबह जेल भेज दिया ।