मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के टिसौरी गांव में रविवार की रात को चोरो ने एक मकान की छत के रास्ते घर में घुस कर हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। टिसौरी गांव निवासी मनोज यादव के घर में छत के रास्ते चोर घुस गए और कमरे में रखे आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखा एक सोने का हार, मांग टीका, कान का झुमका लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने गहनता से छानबीन कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ 77 हजार रुपये के आभूषण चोरी की लिखित जानकारी दी गई।