फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को जान से मारने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन विंध्याचल मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रविप्रकाश तिवारी को पिछले कुछ दिनों से फोन कर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक माह में तीन बार धमकी मिलने से परिवार के लोग डरे हुए हैं। सपा नेता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविप्रकाश तिवारी बहुआर गांव की ग्राम प्रधान सरिता तिवारी के पति और सपा नेता हैं। उनके अनुसार कोई व्यक्ति बार बार जान से मारने की धमकी देता रहता है। आरोपी जान से मारने की धमकी देने के बाद मोबाइल बंद कर देता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा तहरीर देने के बाद मामले की जांच की जा रही है। उधर ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष से मिल मिलकर पूर्व प्रधान एवं सपा नेता रविप्रकाश तिवारी को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में लोरिक यादव, नरसिंह चौहान, पुनीत चौबे, राजबहादुर सिंह, राजन राजपूत, सरिता तिवारी, सोना यादव, ओमकार यादव, आदि प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें