मिर्जापुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के मार्गदर्शन में मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति की ओर से जनपद के सैकड़ों गांवों में जल जागरण अभियान जल जीवन है कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के जरिए गांव में लोगों को जल संरक्षण, वर्षा जल पुनर्भरण व सदुपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जल संसाधन चित्रण के माध्यम से गांव की वर्तमान स्थिति परिस्थिति का आकलन किया गया। आंकलन से मुद्दों व तथ्यों से संबंधित जनपद के पांच सौ गांवों की कार्ययोजना बनाई गई। अभियान से प्राप्त अनुभवों को साझा करने के लिए डी ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कार्ययोजनाओं को अमल में लाने की बात कही गई। इस दौरान अश्वनी, डीडीएम सुनील जैन, डीजीएम नाबार्ड आरके श्रीवास्तव, प्रीती आर कनौजिया, राम संजीवन दूूबे, नारायण पांडेय, आबिद हुसैन, शालिनी आदि उपस्थित रहे।