महराजगंज। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को भगाने के आरोप में महराजगंज थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के पूराअन्ती गांव निवासी युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी युवक का उनके पड़ोस में रिश्तेदारी है। जिससे उसका आना जाना होता था। पुलिस ने आरपी युवक नन्हकू गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।