फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर बिगड़ी बात, मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षो में फैसले के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया की एक युवती की शादी संभल जिले के युवक से तय हुआ था। आठ सितंबर को बारात आनी थी। इसी बीच लड़के पक्ष ने दहेज में कार की डिमांड रख दी। लड़की पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल देने को राजी भी हो गया था। लेकिन कुछ लोगों के कहने-सुनने पर दोनों पक्षों में डेढ़ लाख रूपये नकद देने की बात तय हो गई। बुधवार को दहेज का समाना जाना था। इसलिए लड़के पक्ष के लोग सामान लेने के लिए जोया आए थे। बताया जाता है कि दहेज को लेकर फिर से दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई और जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। खुद को घिरा देख लड़के पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौक पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि दोनों पक्षों में दहेज को लेकर विवाद हो गया था। समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें