मिर्जापुर। पुलिस गुडवर्क दिखाने के लिए चरवाहों को भी पकड़कर पशु तस्कर बनाने से नहीं हिचक रही है। पुलिस ने पिछले दिनों एक चरावाहे को पशु तस्कर बनाकर जेल भेज दिया और एक व्यक्ति को पशु सौंप कर कमाई भी कर ली। भुक्तभोगी की मां शांती देवी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मामले की जांच शुरू करा दी है।
पचोखरा गांव निवासी शिवलाल अपने दो बैलों को सरसों सेमरी निवासी साढ़ू के यहां खेती करने के लिए पहुंचाने जा रहा था। इसी बीच किसी ने सौ नंबर को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची सौ नंबर की पुलिस उसे पकड़ कर मड़िहान थाना ले आई। थाने में शिवलाल ने सारी बात बात बताई। इसके बावजूद पुलिस ने उसे पशु तस्कर करार दिया। जंगल में पशुओं को चरा रहे एक अन्य चरवाहे का पशु हांककर पुलिस थाने लाई। दोनों पशुओं को उसकी का दिखा दिया। आरोप है कि पशुओं को सौंपने के लिए पुलिस 15 सौ रुपया प्रति बैल मांग रही थी। नहीं देने पर उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद पशुओं को शिवलाल के भाई को सौंपा लेकिन वह केवल दोनों बैल ही लेने के लिे तैयार किया है। बाद में पुलिस ने पशुओं को किसी और को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि सीओ आपरेशन केपी सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। आरोप सही मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।