फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार व मिल संचालक को मिला धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र के भोकरौध गांव निवासी कोटेदार व मिल मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस आशय का पत्र मिलने से हडकंप मच गया है। पत्र में रुपये न देने पर मिल मालिक के बेटे को गोलियों से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। मिल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बनारसी सिंह पुत्र बब्बन सिंह भोकरौध गांव के सामने आटा चक्की व तेल मिल चलाते हैं। सत्यप्रकाश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह कोटेदार हैं। दोनो चचेरे भाई हैं। पत्र लिखने वाले ने पत्र में बनारसी उर्फ सत्यप्रकाश सिंह लिखा है। 22 दिसंबर को मिल में धमकी भरा मिला, जो भोजपुरी गंवई भाषा में लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि तुम्हारे पास काफी रुपये हैं। इसलिए 20 लाख रुपये 27 दिसंबर तक हमें दे दो, नहीं तो तुम्हारे लड़के को गोलियों से उड़ा दिया जाएगा। तुम्हारा लड़का सिकंदरपुर में पढाई करने जाता है। पत्र मिलते ही बनारसी सिंह के परिजनों मे दहशत व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यभान राम का कहना है कि यह कारनामा शरारतीतत्वों का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया कि पुलिस लगातार बनारसी सिंह के संपर्क में बनी हुई है। उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, बनारसी सिंह ने बताया कि पुलिस को पुलिसकर्मी घर आकर पत्र के संबंध में पूछताछ कर गए हैं। धमकी से परिवार के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें