मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायल अपनी बहन को दवा दिलाने लोहदी कला आया था।
भदोही जनपद के थाना सुरियहवां क्षेत्र के दशवथपुर गांव निवासी सुग्रीव यादव (50) अपनी बहन किसमती देवी (30) पत्नी रमाशंकर निवासिनी सोनहरपुर, थाना बरसठी जनपद जौनपुर की बेटी श्रद्घा का इलाज कराने देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहदी में आया हुआ था। भांजी को दवा दिलाकर लौट रहा था कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया इलाके में पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें सुग्रीव, उसकी बहन किसमती घायल हो गई जबकि तीन वर्षीय श्रद्घा बाल-बाल बच गई।
ट्रक की चपेट में आकर तीन घायल