फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी के सामने नारेबाजी करने पर हुई पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के रूक्खडघाट मोहल्ले में रविवार की शाम लोगों से मिलते समय विपक्षी के सामने समर्थकों द्वारा नारेबाजी करने पर नवागत सभासद एवं हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रुक्खड़घाट मोहल्ला निवासी विनोद मौर्या ने वार्ड नंबर आठ रुक्खड़घाट से बीजेपी के टिकट पर सभासद का चुनाव लड़ा था। मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी विनोद मौर्या ने जीत दर्ज की जबकि सपा के प्रत्याशी हार गए। मतगणना के दो दिन बाद रविवार को सभासद विनोद मौर्या वार्ड में टहलकर लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान, उनके समर्थक विपक्षियों के सामने नारेबाजी करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले के लोग इधर उधर भागने लगे। पथराव होता देख सभासद एक पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार के घर में घुस गया। घटना की खबर लगते ही मोहल्ले के लोग इकटठा हो गए। सूचना पाते ही कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लालडिग्गी चौकी इंचार्ज अश्वनी त्रिपाठी ने सभासद एवं मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें