मिर्जापुर। मड़िहान व राजगढ़ पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के इंद्रानगर नहर पुलिया के पास से एक आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि घटना का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान उसके पास से गत दिनों चोरी हुए पांच स्टेब्लाइजर बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि 12 सितंबर की रात राजगढ़ चौकी क्षेत्र के हिनौता, ददरा, सरसों व कोन भरूहवा गांव से पांच पंपों के स्टेब्लाइजर चोरी हो गए थे। शनिवार की रात राजगढ़ चौकी प्रभारी अभयनाथ सिंह यादव को सूचना मिली कि दो युवक चोरी का सामान बेचने जा रहे है। इसके बाद चौकी प्रभारी और मड़िहान थानाध्यक्ष केके सिंह के साथ इंद्रानगर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। उन्होंने दो युवकों को रोका तो उनमें से एक भागने लगा जबकि उसका साथी पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी रामू मुसहर बड़ागांव का रहने वाला था जबकि उसका साथी देवराज मुसहर चमका देकर भाग निकला।ंा जबकि उसका साथी देवराज मुसहर चमका देकर भाग निकला।ंला।ेंकर भाग निकला।ंजबकि उसके साथ मौजूद को गिरफ्तार कर लिया गया। बोरे की तलाशी कराई गई तो उसमें से पांच स्टेपलाइजर बरामद हुए। पूछताछ में चोरी किए गए स्थानों के बारे में आरोपी ने बताया।