मिर्जापुर। इलाहाबाद की विजलेंस टीम ने शुक्रवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के बुकिंग व आरक्षण काउंटर पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों काउंटरों पर हुई टिकट ब्रिक्री के पैसे का मिलान कराया। जिसमें जनरल के एक काउंटर पर 43 रुपये अधिक मिलने पर कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई करने की बात कही। करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी की खबर लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
बता दे कि इलाहाबाद मंडल की टीम दो सदस्यीय विजिलेंस की टीम शुक्रवार की दोपहर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण एवं जनरल काउंटर पर औचक छापेमारी करने पहुंची। सबसे पहले आरक्षण काउंटर पर धमकी। विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी करने की खबर लगते ही कर्मचारियों हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपनी अपनी व्यवस्था सुधारने लगे। आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट तथा सामान्य टिकट के बिक्री की धनराशि का मिलान कराया। इसके बाद जनरल काउंटर पर छापेमारी करने पहुंची। जहां एक काउंटर पर निर्धारित पैसे से 43 रुपया अधिक पाया। पैसा अधिक मिलने के बारे में पूछताछ करने पर कर्मचारी उसके बारे में कुछ नहीं बता पाया। टीम ने कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई करने की बात कही। दोपहर से शाम तक चली कार्यवाही के बाद शाम छह बजे टीम पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट गई।