फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर गंगा की रेती में दबाया मिला बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल पक्का घाट के सामने चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर घाट गंगा किनारे रेती में मंगलवार की रात आठ बजे एक बालक का शव दबा हुआ बरामद हुआ। गंगा की रेती में कुत्तों के शव को नोचता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बालक के दबे होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलाया। फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। बालक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रात में हरसिंहपुर घाट की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों ने गंगा की रेती में कुत्तो को इकट्ठा देखकर मौके पर पहुंचे तो करीब आठ साल के एक बालक का शव गड़ा हुआ पाया। बालू की रेती में शव गड़ा देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चील्ह थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त में बालक के शिनाख्त में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंच कर जरुरी साक्ष्य इकट्ठा किया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बालक पीले रंग का हाफ टीसर्ट और नीले रंग का पैंट पहने हुए है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि किसी ने बालक की हत्या कर शव को गंगा किनारे बालू में दबा दिया है। शव दबाने वाले नाव आदि से भी आ सकते है। मामले की जांच की जा रही है। बालक की शिनाख्त होने के बार हत्या के कारणो का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें