फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख की पत्नी के इशारे पर हुआ फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। प्रधानमंत्री आवास में हुई गड़बड़ी में उप जिलाधिकारी अरविंद चौहान की जांच के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की हकीकत सामने आई है। कहा गया कि ब्लाक प्रमुख की पत्नी जो कि गजरिया की प्रधान हैं के चलते यह गड़बड़ी हुई थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्राम पंचायत गजरिया समेत हलिया बेलाही,मटिहरा,उमरिया गांव की जांच एक माह पूर्व की थी। गजरिया गांव में ब्लॉक प्रमुख सुरेश दुबे की पत्नी अंजना देवी ग्राम प्रधान हैं। वर्ष 2018-19 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों मे से गजरिया गांव में गेंदा देवी को आवास आवंटित किया गया था लेकिन खाता नंबर दुर्गावती पत्नी दिनेश का भरे जाने के कारण गेंदा देवी को आवास न मिलकर प्रमुख की भाभी दुर्गावती ने धन का आहरण किया। इसी तरह संतोष कुमार के स्वीकृत आवास के पैसों का ब्लॉक प्रमुख के भतीजे शुभम के खाते से आहरण किया गया। हलिया ग्राम पंचायत में शिव कुमार को आवंटित प्रधानमंत्री आवास की धनराशि शिवा के खाते से आहरित की गई । साथ ही जैतून निशा, दुर्गावती, मरियम के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की धनराशि दूसरे के खाते से आहरित की गई ।मटिहरा ग्राम पंचायत में शुकवरिया का पैसा संगीता द्वारा निकाला गया। बेलाही ग्राम पंचायत में स्वीकृत पुल्लर के आवास का धन विनायक द्वारा आहरित किया गया तथा उमरिया ग्राम पंचायत में रामचंद्र के आवास का पैसा राम लखन के खाते से निकाला गया। उपरोक्त आवास आवंटन तत्कालीन खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद यादव के समय में किया गया था। वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विजय पाल मिश्र, आवास लिपिक विमलेश मिश्र तथा ऑपरेटर रामेश्वर मौर्य द्वारा दस्तावेजों का जालसाजी कूट रचित ढंग से हेराफेरी करके सरकारी धन का गबन किया गया है। जिसकी शिकायत देवरी गांव निवासी रामशरण ,चंद्र कली के द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से उप जिला अधिकारी लालगंज को एक माह पूर्व की गई थी जिसकी जांच उप जिलाधिकारी द्वारा करते हुए रिपोर्ट आख्या मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर को दी थी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी हलिया दीनदयाल वर्मा ने एसडीएम की रिपोर्ट पर शुक्रवार को 22 नामजद एक अज्ञात के खिलाफ 28 प्रधान मंत्री आवास आवंटन की हेराफेरी में 23 लाख अरसठ हजार रुपए का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया। उप जिलाधिकारी का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख सुरेशदुबे की पत्नी गजरिया गांव की प्रधान हैं। उन्हीं के इशारे पर फर्जीवाड़ा किया गया है। शिकायत के आधार पर जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें