अहरौरा। जमीनी विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व हुए दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की वाराणसी के निजी चिकित्सालय में शनिवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला की मौत के दो दिन पूर्व इस प्रकरण में दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया कि इसमें एक आरोपी का इलाज वाराणसी के एक चिकित्सालय में चल रहा है जबकि चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अहरौरा के खासडीह गांव निवासी बाबूलाल प्रेम कमालू व मेऊ तथा दूसरे पक्ष के कलावती, निर्मल, विनोद व राजेश के बीच जमीन को लेकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्घ मारपीट समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। एक पक्ष से दो लोगों का गिरफ्तार भी जेल भेजा था। गुरुवार की सुबह कमलावती की स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने प्राण घातक हमला करने का मुकदमा पंजीकृत कर मेऊ व कमालू को पकड़ कर जेल भेज दिया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान कमलावती की वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत होने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।