फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मारकर फरार चल रहा पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने मुुखबिर की सूचना पर पत्नी को गोली मारकर फरार चल रहे पति को गुरुवार की दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कमाउंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मिशन कमाउंड कालोनी निवासी विवेक श्रीवास्तव ने अनगढ़ निवासिनकी स्वाति श्रीवास्तव से लव मैरिज शादी की थी। दोनों से एक बेटा भी है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने लगी। तीन मार्च 2018 को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर विवेक ने अपने लाइसेंस पिस्टल से स्वाति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल स्वाति को वाराणसी में भर्ती कराया गया था। जहां वह बच गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मिशन कमाउंड के पास खड़ा है। जानकारी होते पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें