ड्रमंडगंज।स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर कोरावं की तरफ से जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से रामानुज डिग्री कॉलेज के कंप्यूटर शिक्षक अजय सिंह की मौत हो गई। वह अपने वाहन से जा रहे थे तभी एक डग्गामार वाहन ने उन्हें चौकी क्षेत्र के सेवटी नदी के पास टक्कर मार दिया। घायल शिक्षक को स्थानीय पुलिस की सहायता से मिर्जापुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।