फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर नालियां के काली माता मंदिर के समीप एक इनोवा कार व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे का कारण कार चालक द्वारा किसी वाहन को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि इनोवा कार-ट्रक के पीछे के टायरों से टकराई। जिससे कार तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के पिछले टायर की राड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एक्सेल भी टूट कर सड़क पर बिखर गया। जिस कारण उक्त ट्रक भी घूमकर सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। हादसे में कार में सवार केरल के पर्यटकों में दो लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें 108 के माध्यम से पीएचसी स्वारघाट लाया गया और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार में सात के करीब लोग सवार थे। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार केरल राज्य के पर्यटक मनाली घूमने के बाद इनोवा में सवार होकर वापस जा रहे थे, कि चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर स्वारघाट से करीब दो किलोमीटर दूर नालियां स्थान पर कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार सामने से आ रहे ट्रक के पिछले टायरों से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए लेकिन कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में कार में सवार श्रुति (22) व हरीश (22) निवासी केरल को मामूली चोटें आई है। जाम में एचआरटीसी की बसें, एंबुलेंस व यात्री वाहन कई घंटों तक फंसे रहे। हालांकि स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और एक तरफा यातायात को बहाल किया और देर रात तक ट्रक को सड़क से हटाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें