फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं कोई उत्पीड़न करे तो 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला चिकित्सालय के आशा ज्योति केंद्र वन स्टाफ सेंटर में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिला उत्पीड़न रोकने तथा उनको तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए शासन द्वारा जारी किए गए हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की पूनम शुक्ला ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न, शोषण रोकने और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन शुरू की है। इसका नंबर 181है। पीड़ित महिला इस पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। सूचना मिलते ही तत्काल महिला कल्याण विभाग की एक टीम उनकी सहायता के लिए उनके पास पहुंचेगी। स्थिति की जानकारी लेकर जैसी भी कार्रवाई की जरूरत होगी वैसा करेगी। इसके अलावा उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घेरूलू हिंसा से महिला बचाव अधिनियम इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा महिला कन्याण विभाग वाराणसी से आए शिशिर कुमार तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने लोगों को इसके बारे में जागरूक किया। कार्यशाला में पुलिस, चाइल्ड लाइन, बाल संरक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ प्रतिनिधि, पांच महिला ग्राम पंचायत सदस्य समेत 58 विभागों एवं संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद जायसवाल की ओर से किया गया। संचालन बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें