फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज,पांच हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। सोमवार की रात भैंस चोरी का मामला बघौड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया। ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस व पशुपालक चोरों की खोज में कलवारी की तरफ निकले थे। पुलिस सूत्रों की माने तो मड़िहान थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। वहीं सूत्रों की मानें तो जीटी रोड के थानों के कई सिपाही तस्करों की मदद में लगे हुए हैं। उनकी मदद से पशु तस्करों की गाड़ियां पास होती हैं। स्थानीय निवासी लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू के बाड़े में राजबली, तालीफ़,रामबिलास व बेचू मिल गए। कड़ाई से पूछताछ किया गया तो जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी एजाज उर्फ बड़क फरार हो गया है। बताया गया कि इग्यारह भैंस पिकअप से उन्नाव के लिए भेज दी गयी। पुलिस की जाल में फंसते ही तस्करों की सिफारिश के लिए कछवां थाने पर नियुक्त सिपाही एक घंटे में मड़िहान आ गया। मड़िहान थाने के दो कारखास के साथ तिलहर जाबेद पशुपालक पर समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की जानकारी में आने पर कछवां थाने के सिपाही तिलहर जाबेद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के लिए आदेश दे दिया। जबकि मड़िहान के दोनों सिपाहियों से पूछताछ जारी है। दोनों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि मड़िहान थाने की अपराधियो से अवैध वसूली का भार इन्ही के कंधों पर है। सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा जाय तो अपराधियों का जमावड़ा परिसर के अंदर बेधड़क होता है। पेट्रोल पम्प से लूटकांड, मादक सप्लायर पचोखरा गांव निवासी आरोपी के यहाँ आये दिन दावत में खाकी वर्दी देखने को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें