फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद और उसके पत्नी पुत्र पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोर्ट के आदेश पर लालगंज पुलिस ने सोनभद्र के पूर्व सांसद भाईलाल कोल, उनकी पत्नी और बेटे पंकज कुमार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई 15 फरवरी को की गई। सीओ लालगंज प्रमोद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर गांव की फूल कुमारी पत्नी जेठू ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह के न्यायालय में 156 तीन दंड प्रक्रिया संहिता के तहत याचना की थी। बताया था कि उसकी पुत्री जनक नंदिनी उर्फ नंदिनी की शादी 22 अक्तूबर 2018 को क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी एवं बसपा के पूर्व सांसद भाईलाल कोल के पुत्र पंकज के साथ लालगंज थाने में पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। इस शादी से पूर्व सांसद और उनकी पत्नी खुश नहीं थे। पूर्व सांसद दहेज में 15 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मंाग कर रहे थे। उसकी लड़की की विदाई भी नहीं करा रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद 23 अक्तूबर 2018 को उसकी लड़की की विदाई कराकर ले गए। पूर्व सांसद का बेटा शादी का झांसा देकर नंदिनी से अवैध संबंध बनाता रहा, जिसके कारण उसको गर्भ था। शादी के एक सप्ताह बाद ही 30 अक्तूबर को ससुरालियों ने सूचना दी कि नंदिनी की जिला महिला चिकित्सालय में मौत हो गई। जिला महिला चिकित्सालय जाने पर पता चला कि बेटी की मौत सुबह ही हो गई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। यहीं नहीं, जिला महिला चिकित्सालय से नंदिनी की नवजात भी छीन ले गए। उसकी भी हत्या करने की फिराक में है। न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ लालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए न्यायालय को अवगत कराने को कहा था। पुलिस ने 15 फरवरी को पूर्व सांसद भाई लाल कोल, उसकी पत्नी और बेटे पंकज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें