फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढंढ़वारा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ढंढ़वारा गांव में सोमवार को दोपहर किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद में घर के बड़े लोग भी शामिल हो गए। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष से सलाउद्दीन, उनका बेटा कलीम व दूसरे पक्ष से रिजवान व जीशान घायल हो गए। राजकीय चिकित्सालय में सलाउद्दीन कलीम व रिजवान की हालत गंभीर हो गई तो डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें