फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ नंबर पर सूचना देना शिकायतकर्ता को महंगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास स्थित एक व्यक्ति को शुक्रवार को सौ नंबर पर सूचना देना महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची यूपी हंड्रेड पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई न कर शिकायकर्ता को ही उठा ले गई और उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रतनगंज मोहल्ला निवासी मो.सैफ पुत्र इकबाल ने लाइसेंस लेकर सड़क किनारे मांस की दुकान खोला हुआ है। उसी के दुकान के आगे दो लोग अवैध तरीके से दुकान खोलकर चला रहे है। सड़क की पटरी पर ही दुकान खोलकर मांस बेचने के चलते वाहनों के आने जाने में परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए सौ नंबर पर फोन कर सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने दोनों को देखने के बाद कहा कि यह तो अतिक्रमण नहीं किए है। उनके ऊपर कार्रवाई करने की बजाय मेरे ऊपर ही शिकायत करने का दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर मुझे ही पकड़कर कोतवाली उठा ले गई। जहां पुलिस ने 151 में मेरा चालान कर दिया। शिकायत कर्ता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर सौ नंबर पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें