दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि वह कटोराताल रोड स्थित आईडीबीआई बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। इसी दौरान सोसाइटी के गेट पर तीन लोग उससे धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच उन लोगों ने उससे रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो उन्होंने मारपीट का प्रयास किया। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर पर बरखेड़ा पांडे निवासी फिरोज व गिरधई निवासी जितेंद्र व एक अन्य के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया है।