अहरौरा । क्षेत्र के मूजडीह गांव के पास मंगलवार की देर शाम बाईक के चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उंहे वाराणसी रेफर कर दिया गया । एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर में ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई । अदलहाट के हाजीपुर निवासी शीतला प्रसाद 35 अपनी बाईक से मंगलवार की शाम 8 बजे अहरौरा बाजार से होकर घर वापस लौट रहा था जैसे ही मूजडीह गांव के समीप पहुंचा कि तभी उसी गांव निवासी युवक केशलाल 40 सड़क पार कर रहा था और बाईक के चपेट में आ गया जिससे दोनों घायल हो गए । दोनों को सीएचसी लाया जहां केशलाल की स्थिति नाजुक बनी हुई थी । एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को सीएचसी में मौजूद डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया ट्रामा सेंटर ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई ।