फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर बृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान।रोडवेज बस स्टैंड परिसर में मंगलवार शाम सात बजे बस से उतरते समय कुचल कर अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। राजकीय परिवहन निगम की बस सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर जा रही थी।मड़िहान रोडवेज परिसर में बस रुकी थी।इस दौरान बस में सवार एक वृद्ध लघुशंका के लिए बस के नीचे उतरने लगा।इधर चालक बस लेकर मिर्जापुर के लिए चल दिया। अचानक बस चलने से बस की सीढ़ी से नीचे गिरने से वृद्ध गिर कर पिछले टायर के नीचे चला गया।कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक बस लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें