फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से ड्रमंडगंज बाजार में पलटा कंटेनर, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मिर्जापुर रीवा मार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे ब्रेक फेल होने से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में कंटेनर पर सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक कूदकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कंटेनर हैदराबाद से पंखा लादकर नेपाल जा रहा था। कंटेनर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास पहुंचा तभी कंटेनर का ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के दौरान चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला जबकि उसमें बैठा खलासी अभिषेक (16) की दबने से मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज कृष्णानंद राय ने शव को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी तथा पंखे की सुरक्षा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें