फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरैनी घाट पर गंगा में बहता मिला युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव पक्का पुल के पास अज्ञात की लाश बहने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की लाश बाहर निकलवाने की बजाय उसे और आगे बहवा दिया। जिसको देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

बरैनी गांव की कुछ महिलाएं बुधवार की सुबह छह बजे गंगा स्नान करने गई थी। तभी घाट के पास एक युवक की लाश पानी में तैरते हुए दिखाई दी। लाश बहते देख महिलाओं ने स्नान नहीं किया और तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कछवां थानाध्यक्ष को फोन कर घटना से अवगत कराया। जानकारी होने पर उन्होंने दो सिपाहियों को मौके पर भेजा लेकिन सिपाही लाश को बाहर निकलवाने की बजाय मल्लाहों से आगे बहवा दिया। ग्रामीणों ने अनुसार युवक के शरीर पर पैंट व शर्ट था। जिससे देेखकर लग रहा था कि वह किसी स्थान से डूबा था और बहकर यहां तक आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें