फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार के इनामिनिया को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मुखबिर की सूचना पर विध्याचल पुलिस ने क्षेत्र के छोटकी महुवरिया गांव के पास से फरार चल रहे एक हजार रुपये के इनामिया को गिरफ़्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ये बातें सीओ नगर संजय सिंह ने विंध्याचल थाने में रविवार को बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के नचनिया वीर कस्बा निवासी कल्लू यादव पुत्र बुद्घिराम यादव पर जान लेवा हमला समेत अन्य आरोप में मुकदमा किया गया है। तभी से यह फरार चल रहा था। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिला तो एसपी ने इसके ऊपर एक हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश करने लगी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हजार रुपये का इनामी कल्लू छोटकी महुवरिया के पास खड़ा है। जानकारी होते ही विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह वहां पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें