चील्ह। थाना क्षेत्र के मवैया और मलाधरपुर गांव में गुरुवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर लाठी डंडे से हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करते हुए घायलों को पीएचसी मेडिकल के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मवैया गांव निवासी राजेश सरोज और दिलीप सरोज के बीच जमीन संबंधी बंटवारे को लेकर के काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसे लेकर गुरुवार की सुबह दोनों परिवार लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे। इसमें एक पक्ष से राजेश सरोज (38), बिंदू देवी (35) और दूसरे तरफ दिलीप सरोज (40), रमेश सरोज (30), राजपति सरोज (58), अमरावती देवी (55), गुड्डी देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में कराया गया। दूसरे मामले में संजय यादव (28) और गोपाल यादव (26) निवासी मलाधरपुर जमीन संबंधी विवाद को लेकर के गुरुवार की सुबह लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। घायलों का जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में कराया गया। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।