फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का पार्सल चोरी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोचुनार।जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन के लगेज बोगी के लॉक को खोल कर सामान चुराने वाले गिरोह को चुनार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार की भोर में चार बजे दिल्ली से पटना को जा रही गाड़ी संख्या 2394 डाउन संपूर्ण क्रान्ति सुपरफास्ट ट्रेन चुनार जंक्शन से पास हुई। ट्रेन जब जिवनाथपुर के लगभग पहुंची तो उसे आगे जाने के लिए सिग्नल नही मिला और ट्रेन जिवनाथपुर होम सिग्नल के पास रुक गई। सिग्नल मिलने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जब ट्रेन मुगलसराय जंक्शन पर पहुंची तो जंक्शन पर तैनात चुनार रेल सुरक्षा बल के चौकी प्रभारी ने देखा कि लगेज बोगी का आधा दरवाजा खुला हुआ है। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना रेल सुरक्षा बल मुगलसराय व चुनार के अपने विभागीय अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी होते ही रेल सुरक्षा बल चुनार के प्रभारी अनिल कुमार दूबे मय हमराही मुगलसराय की ओर रवाना हुए। जब वह जिवनाथपुर होम सिग्नल के पास पहुंचे तो देखा कि दर्जन भर लोग रेलवे लाइन के पास खड़े हैं, और पास में ही एक पिकअप वाहन व तीन बाइक खड़ी हैं। पुलिस टीम को देखते ही आधे लोग फरार हो गए जबकि छह युवकों को पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया और उनके द्वारा पिकअप में रखे ट्रेन से चोरी के तीन कार्टून सेव व तीन कार्टून मसरूम को बरामद किया। पकड़े गये युवक संजय बिंद पुत्र सचिन (23) छितमपुर, मुगलसराय, अमित कुमार (21) पुत्र सुनील वर्मा गजरिया जंसा वाराणसी, सुमित कुमार (19) पुत्र शिवकुमार, रिंकू उर्फ दिलीप (19) पुत्र कल्लूराम, निवासीगण सजोई जंसा वाराणसी, महंत कुमार यादव (20) पुत्र सगेलू यादव निवासी असवारी रोहनिया वाराणसी, बालकिशन (23) पुत्र पन्नायादव निवासी गंगापुर थाना रोहनिया वाराणसी के निवासी हैं।आरपीएफ प्रभारी चुनार अनिल कुमार दूबे ने बताया कि इन युवकों का सक्रिय गिरोह है जो मिर्जापुर से मुगलसराय, मुगलसराय से पटना, मुगलसराय से वाराणसी आने जाने वाली ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी। गिरोह के कुछ लोग फरार है उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया गया है और पिकअप व तीन बाइक पुलिस कस्टडी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें